Phone : +919452245729 +917081011964

Best Army GD Coaching in Lucknow India | Best Defence Academy in Lucknow | WDA Soldiers

Indian Army GD Syllabus In Hindi 2021- आर्मी जीडी सिलेबस 2021

Army GD Syllabus In Hindi 2021: सबसे ज्यादा युवा सर्च करते है कि Indian Army GD ka Syllabus Hindi क्या है? Indian Army Gd Exam Syllabus in Hindi क्या है। आज हम आपको इंडियन आर्मी जीडी का सिलेबस क्या है? इसके बारे मे सारी जानकारी विस्तारपूर्वक वताएगें और साथ मेंं यह भी जानेंगे कि Army GD ka Exam Pattern कया है? और इसकी तैयारी कैसे करना है।

यदि यह सभी आप विस्तार पूर्वक जानना चाहते है तो पूरे आर्टिकल को पढेंं ताकी सारी जानकारी पता चल सके और आपके मन में कोई doubt भी ना रहे।अनुक्रम दिखाएं

आर्मी जीडी सिलेबस 2021 – Indian Army GD Syllabus In Hindi 2021

देशभर में होने वाली सभी सेना भर्ती रैली मेंं सबसे ज्यादा उम्मीदवार आर्मी जीडी मेंं भाग लेते है और आवेदन करते है।

सबसे ज्यादा आवेदन सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए ही आते है। और सबसे ज्यादा पद भी GD केे लिए ही होते है। फिजिकल और मेडिकल टेस्ट मेंं पास करने के बाद उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी पडती है।

जिसके लिए उम्मीदवार को Army GD का Syllabus और Exam Pattern की जरूरत होती है। ताकि इसकी अच्छे से तैयारी की जा सके

आज हम आपको Indian Army Gd Syllabus in Hindi के बारे मे पूरी जानकारी देगेंं ताकी उम्मीदवार अच्छे से मेहनत कर सके। Indian Army Gd Syllabus in Hindi को जानने सेे पहले हमे Indian Army Gd Exam Pattern को जानना जरूरी है।

क्योंकि इसी के आधार पर ही सिलेबस तैयार होता है। सबसे पहले इंंडियन आर्मी जीडी परीक्षा पैटर्न को जानते है

सोल्जर जीडी परीक्षा पैटर्न – Indian Army GD Exam Pattern Hindi 2021

आर्मी सोल्जर जीडी की लिखित परीक्षा मेंं 4 विषयो से प्रश्न पूछे जाते है। जिसमे सामान्य ज्ञान (GK), सामान्य विज्ञान (GS), गणित, और तर्कशक्ति (Reasoning) से प्रश्न पूछे जाते है।

Army GD Exam Pattern Hindi को हम Table के माध्यम से समझते है। जो कि इस प्रकार है

सोल्जर जीडी परीक्षा पैटर्न 2021
विषयप्रश्नअंंकपास अंक
सामान्य ज्ञान153035
सामान्य विज्ञान1530
गणित1530
तार्किक विचार0510
Remarks:- एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारको को छूट प्राप्त है
Best Army GD Coaching in India | Top Army Academy in Lucknow
Best Army GD Coaching in India | Top Army Academy in Lucknow

Table के अनुसार Soldier GD Written Exam मेंं सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से 15 प्रश्न, सामान्य विज्ञान (General Science) से 15 प्रश्न, गणित से 15 प्रश्न, और तर्कशक्ति (Reasoning) से 05 प्रश्न पूछे जाएगे।

हर एक प्रश्न पर दो अंंक निर्धारित है अर्थात एक सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को 2 अंंक मिलेगे।

लेकिन उम्मीदवार यह ध्यान रखे कि लिखित परीक्षा मे नकारात्मक अंंकन (Negative Marking) होगा जिसमे से प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंंक काटा जाएगा।

और इन सभी प्रश्नो को हल करने के लिए उम्मीदवारो को केवल 1 घंंटे का समय दिया जाता है। जिन उम्मीदवारो के पास NCC ‘C’ प्रमाणपत्र है उन्हे परीक्षा मेंं छूट दी जाती है।

मतलल बिना परीक्षा के ही चयन हो जाता है।

परीक्षा पैटर्न को तो समझ लिया है अब Indian Army Gd Syllabus in Hindi के बारे मेंं जानते है। उम्मीदवार को जानना चाहिए की नीचे बताए गए सभी विषयो के Topics केवल सामान्य जानकारी के लिए है।

इन सभी Topics से प्रश्न पूछे जा सकते है कुछ प्रश्न इनसे बाहर भी हो सकतेे है। लेकिन हमे सभी तरह से तैयारी करनी है ताकी हम ज्यादा से ज्यादा अंंक प्राप्त कर सके। Army GD Syllabus in Hindi इस प्रकार है

सोल्जर जीडी सिलेबस हिन्दी – Indian Army Gd Syllabus in Hindi 2021

आर्मी जीडी परीक्षा सिलेबस हिन्दी मेंं जानने से पहले एक बात ध्यान रखे की आर्मी जीडी मेंं पूछे जाने वाले प्रश्न इन टोपिक्स से बाहर के भी हो सकते है।

इसीलिए हमे यह नही समझना चाहिए कि सब कुछ यही है। इसके वारे मेंं नीचे आपको वताया जाएगा की इसके लिए तैयारी कैसे करे ताकि ज्यादा अंंक प्राप्त हो सके

विषय और Topics के अनुसार Indian Army Gd Syllabus in Hindi इस प्रकार है।

सामान्य ज्ञान (GK):-

GK से मुख्यता इन सभी Topics से प्रश्न पूछे जा सकते है जो नीचे दिये गये है।

करेंट अफेयर्स, भारत से संबंधित प्रश्न और इसके पड़ोसी देश विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति, भूगोल से संबंधित, और कौन-कब। इसके अलावा संकेताक्षर, खेल, पुरस्कार, शब्दावली, भारतीय सशस्त्र बल, महाद्वीप और उप महाद्वीप, आविष्कार और खोज, भारत का संविधान, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, पुस्तकें और लेखक, भारत में और विश्व स्तर पर हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का ज्ञान हाल के वर्षों मे, वर्तमान मे देश और दुनिया की घटनाएँ, प्रमुख व्यक्तित्व आदि।

सामान्य विज्ञान (GS) :- 

जैसे -मूल सिद्धांतों और दिन-प्रतिदिन के आधार पर गतिविधियाँ (यानी, जीवित और गैर-जीवित, जीवन का आधार-कोशिकाओं के बीच अंतर) प्रोटोप्लाज्म और ऊतक, पौधों और जानवरों में वृद्धि और प्रजनन, मानव शरीर और उसके महत्वपूर्ण अंगों का प्राथमिक ज्ञान, सामान्य महामारी, उनके कारण और रोकथाम आदि।

#15 Army NA/GD | Math’s / GK/GS | परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न | Best Army Coaching | Best Army GD Coaching in Lucknow India

गणित (Mathematics) :-

Maths मेंं इन सभी Topics से सामान्य प्रश्न पूछे जा सकते है।

संंख्या पध्द्ति (Number Systems):- संपूर्ण संख्या की गणना, दशमलव और अंश, संख्याओं के बीच संबंध
अंंक गणित (Fundamental Arithmetical Operations):- एचसीएफ, एलसीएम, दशमलव अंश, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, वर्गमूल, आयर्स, ब्याज (सरल और मिश्रित), लाभ और हानि, छूट, साझेदारी व्यापार, समय और दूरी, समय और काम।
बीजगणित (Algebra):- सामान्य बीजीय समस्याएं
ज्यामिति (Geometry):- प्राथमिक ज्यामितीय (आंकड़ों और तथ्यों के साथ परिचित)
क्षेत्रमिति (Mensuration):- त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज, वृत्त आदि
त्रिकोणमिति (Trigonometry):- त्रिकोणमिति, त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक कोण, ऊंचाई और दूरी आदि

तार्किक विचार (Logical Reasoning):- 

प्रश्न तार्किक क्षमता पर आधारित होंगे जोकि 16 से 20 वर्ष के बीच आयु वर्ग के उम्मीदवार के अनुसार ही होगे

आर्मी जीडी से संंबंंधित महत्वपूर्ण जानकारी:-

उम्मीदवार Army Gd Syllabus in Hindi को देखकर ज्यादा चिंंतित ना हो सैनिक सामान्य ड्यूटी की परीक्षा मेंं पूछे जाने वाले ज्यादातर प्रश्न सामान्य ही होते है ज्यादा कठिन नही होते है।

लेकिन आज के समय मेंं बहुत से उम्मीदवार परीक्षा मेंं हिस्सा लेते है। पास तो बहुत से होते है लेकिन हमे केवल पास नही होना मेरिट मे स्थान लाना है। ताकि चयन हो सके

यह भी पढेंं:- आर्मी क्लर्क सिलेबस क्या है?

यदि उम्मीदवार इमानदारी से और सही तरीके से मेहनत करता है तो उसका चयन आराम से हो सकता है।

बाजार मेंं बहुत अच्छी किताबे मौजूद है जिसे पढके आपको मदद मिल सकती है। लेेकिन मेहनत तो आपको ही करनी होगी।

हम आपको जो तरीका बता रहे है यदि आप इसका अनुशरण करेगेंं तो आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा।

आर्मी जीडी की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करे

जो सच मेंं मेहनत करते है वो कोई भी अवसर नही छोड़ते है। मेहनत कैसे करना है केवल यह पढ लेने से कुछ नही होता उसका अनुसरण करना होता है।

हम यह दावा नही करते कि यदि आप ऐसा करेगेंं तो आपका सिलेक्सन ही हो जाएगा। आपका चयन आपकी मेहनत पर ही आधारित है। बाकि सब तो केेवल मार्गदर्शन ही कर सकते है।

आइये जानते है हमे Army GD की तैयारी के लिए क्या-क्या करना चाहिए

अपनी दिनचर्या के अनुसार एक प्लान बनाए:-

सबसे पहले उम्मीदवार अपनी दिनचर्या के अनुसार एक सही प्लान बनाए और दृढ़ निश्चय से उसका पालन करे।

जिस प्रकार फिजिकल टेस्ट के लिए सुबह 4 बजे से उठकर बहुत पसीना बहाया है तब जाके दौड और फिजिकल टेस्ट मेंं पास हुए है। यहि सोचकर लिखित परीक्षा की भी तैयारी करनी है। ताकी जो मेहनत हमने पसीना बहाके की है वो सफल हो सके।

रोज़ अखबार पढ़े:-

जीडी मे सबसे ज्यादा 15 प्रश्न सामान्य ज्ञान से पूछे जाते है। जिसमे से कुछ प्रश्न करेंंट अफेयर्स के होते है।

आज कल Current Affairs से बहुत से प्रश्न पूछे जाने लगे है। जिसकी तैयारी के लिए हमे रोज अखबार पढना चाहिए और उसमे देश-विदेश और आंंतरिक मामलो से संंबंंधित सभी खबरो और घटनाओ की जानकारी रखना चाहिए।

और उन सभी को एक रजिस्टर मेंं लिखते जाए यह हमेशा आपके काम आएगी। कोई भी प्रतिदिन होने वाली कोई भी प्रचलित घटना हो उसे ध्यान रखे।

सुबह के समय का सदुपयोग करे:-

अभ्यर्थी को प्रतिदिन सुबह 4 या 4:30 बजे के बीच मे ही उठ जाना चाहिये। व्यायाम करने के बाद उस विषय पर सबसे ज्यादा ध्यान दो जो विषय आपको सबसे कठिन लगता है।

क्योंकि सुबह के वक्त हमारा दिमाग सबसे अच्छा कार्य करता है और पढ़ाई करने मे मन भी लगता है। इससे आपको तैयारी करने मे सहायता मिलेगी।

पहले से ही तैयारी करे:-

यदि आपने सेना मे जाने का मन बना ही लिया है। तो एक बात का ध्यान रखना चाहिये की लिखित परीक्षा की तैयारी हर समय करते रहना चाहिये।

क्योंकि ज्यादातर युवा Physical मे पास होने के बाद ही लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू करते है।

और 1 या 2 महीने मे भी पूरी तैयारी नही कर पाते इससे उनका चयनित होने का मौका कम हो जाता है। इसीलिए यह गलती कभी नही करनी चाहिए।

इसलिये आप लिखित परीक्षा की तैयारी पहले से ही करे इससे आपको यह फायदा होगा की आपकी सभी विषयों की तैयारी पूरी तरह से हो जाएगी।

और आपको जो फिजिकल पास होने के बाद परीक्षा का समय मिलेगा उसमे केवल रिविजन करना होगा और मन पर ज्यादा भार भी नही होगा।

जो युवा सेना मे चयनित होते है वो पहले से ही लिखित परीक्षा की तैयारी करते है।

छोटी कक्षा की किताब भी पढ़े:-

कक्षा चौथी से लेकर कक्षा 8वी तक की किताबों को भी पढ़े।

इससे आपको बहुत हि ज्यादा लाभ होगा क्योकी परीक्षा का पैटर्न इन्ही कक्षाओ पर आधारित होता है और तैयारी करने मे आसानी होती है।

पुराने पेपर्स को भी देखे:‌-

पुराने पेपर को ज़रूर पढ़े इससे आपको यह अनुभव हो जाता है कि परीक्षा मे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है और बाकी प्रश्नों के बीच क्या अंतर होता है।

तो उसके आधार पर ही तैयारी कर सकते है। पुराने पेपर हमे तैयारी करने मे सहायता प्रदान करते है।

जो भी विषय आपके लिए कठिन हो उसके लिए ज्यादा समय दे:-

हर उम्मीदवार की अलग-अलग विषय मे रूचि होती है। जैसे की किसी की गणित मेंं तो किसी की जीके मेंं किसी जीएस मे और अन्य मेंं इसीलिए जो भी विषय उम्मीदवार के लिए कठिन लगता है।

उसके लिए बाकी विषयो की तुलना मेंं ज्यादा समय दे। इससे आपके सभी विषय पूरी तरह से तैयार हो सकेंंगे।

यहि सभी टोपिक्स थे अब मेहनत आपको ही करना है। हम नीचे आपको उन किताबों के बारे मेंं बता रहे है जिनको पढकर आपको बहुत ज्यादा लाभ होगा।

जीडी के लिए बुक: Army GD Syllabus In Hindi 2021

Indian army GD Syllabus in Hindi- बाजार मे जीडी की बहुत प्रकार की किताबें मौजूद है। जिनमे से कुछ किताबें ही सही जानकारी प्रदान करती है। जिनको पढ़कर आपको परीक्षा मे सहायता मिल सकती है।

और बाजार मे कुछ ऐसी भी किताबें है जिनको पढ़कर आपको उतना फायदा नही होता जितना अनुभव प्राप्त पुस्तकों से होता है।

हमने कुछ किताबों को चयन किया है। जो बहुत अनुभव वाली है और उनको पढ़कर हजारों अभ्यर्थीयो को फायदा हुआ है और उनका चयन हुआ है।

लेकिन अभ्यर्थी एक बात और याद रखे की केवल पुस्तकों को पढ़कर ही आपका चयन नही हो जायेगा इसके लिये आपको मेहनत भी करनी होगी ताकी चयन आसानी से हो सके।

यदि आप चाहे तो इन्हे Offline भी ख़रीद सकते है पर यदि आप घर बैठे ही इन्हे ऑनलाइन मगाना चाहते है ।तो आप नीचे दी गयी लिंक पर जाकर भी ख़रीद सकते है।

  • आर्मी जीडी के लिये जरूरी पुस्तकें 
  • Buy Best Hindi Books For Army GD

यदि आपको Indian Army GD Syllabus In Hindi, आर्मी जीडी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से संंबंंधित जानकारी से सहायता हुई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे।

ताकी उनको भी इसकी सही और विस्तृत जानकारी मिल सके। यदि इससे संंबंंधित आपका कोई भी प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम को आपकी सहायता करने मे प्रसन्न्ता होगी।

इसी प्रकार की Latest Job Updates, Admit Card, Syllabus और Sarkari Result, GK, GS, Current Affairs और Study Material पाने के लिए आप हमारे Telegram, Facebook Group, Facebook Page से जुड सकते है जिसकी लिंंक आपको नीचे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *